{"_id":"5be1c5c7bdec2269c10f981e","slug":"131541522887-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक ने कूद कर बचाई जान
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पूर्व सैनिक निगम कार्यालय के साथ ट्रक यूनियन के पास मंगलवार शाम को तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक के पलटने से पहले ही चालक ट्रक से कूद गया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार शाम को ट्रक चालक पक्काभरो की तरफ से हमीरपुर आ रहा था कि अचानक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक को नियंत्रण में न पाकर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि ट्रक के स्पेयर पार्ट टूटने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा है। पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन