{"_id":"5b14197b4f1c1b644d8b47a5","slug":"131528043899-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी चालक से 14.68 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी चालक से 14.68 ग्राम चरस बरामद
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ते मैहली पुल के पास पुलिस ने एक स्कूटी चालक से 14.68 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी श्याम लाल शनिवार शाम को मैहली पुल के पास गश्त और यातायात चेकिंग पर थे। इस दौरान करीब साढ़े पांच बजे संधोल की तरफ से स्कूटी सवार एक व्यक्ति आया। पुलिस ने उक्त स्कूटी चालक को रुकने के लिए कहा। पुलिस को देखकर चालक स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर मौके से भागने लगा। पुलिस ने स्कूटी चालक का पीछा कर उसे दबोच लिया। जब स्कूटी की तलाशी ली गई तो उसमें से 14.68 ग्राम चरस बरामद हुई। स्कूटी चालक की पहचान दीपक कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी वार्ड नंबर 2 सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन