फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर की छात्रा का सरकाघाट में अपहरण

हमीरपुर की छात्रा का सरकाघाट में अपहरण

Wed, 12 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले की रहने वाली एक कॉलेज छात्रा का मंडी जिले के सरकाघाट में अपहरण हो गया। परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 363 में अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते नगरोटा गाजियां कस्बे की है। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को लापता हुए दो हफ्ते हो गए हैं लेकिन, पुलिस अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाई है। राजकीय महविद्यालय सरकाघाट मंडी की नाबालिग छात्रा 29 अगस्त को घर से कॉलेज में पढ़ाई करने गई थी। लेकिन, देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे संभावित जगहों पर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

नगरोटा गाजियां कस्बा निवासी रणजीत सिंह पुत्र धनी राम ने सरकाघाट पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा कि उसकी बेटी शेजल कुमारी सरकाघाट कॉलेज में पढ़ती है। वह हर रोज की तरह 29 अगस्त को भी कॉलेज में पढ़ाई करने गई और शाम को घर नहीं लौटी। इसकी तलाश उन्होंने हर जगह की और उसके मोबाइल पर भी बात करने की कोशिश की। लेकिन, मोबाइल बंद आ रहा था। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन कॉलेज के प्रधानाचार्य से भी पता किया जहां से पता चला कि उनकी बेटी शेजल 12 बजे तक कॉलेज में ही थी जोकि बाद में लापता हो गई। रणजीत ने कहा कि उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती है क्योंकि वह नाबालिग और नासमझ है। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी को घर से लापता हुए 16 दिन बीत चुके हैं और पुलिस उसे अभी तक ढूंढने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी सरकाघाट सतीश शर्मा का कहना है कि लड़की की तलाश की जा रही है। लेकिन, अभी तक लड़की नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed