{"_id":"5ace37394f1c1b593e8b492e","slug":"121523463993-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन पर मुकद्दमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन पर मुकद्दमा दर्ज
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न पर मुकद्दमा दर्ज
बड़सर (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर बड़सर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गलोड़ की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई। महिला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद से दहेज की मांग करने लगा और आए दिन पैसे की मांग करता है। उसके सास, ससुर और ननद भी उसका साथ देते हैं और दहेज की मांग करते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास ससुर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी जसवीर ठाकुर का कहना है कि महिला ने शिकायत में पति और सास ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।