{"_id":"6aee340ae1cabde0cc08951e","slug":"married-woman-accuses-husband-and-in-laws-of-dowry-harassment-rampur-news-c-282-1-rmp1013-184208-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
Sat, 07 Nov 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
केमरी। थाना क्षेत्र के हरैया कलां गांव में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट कर घर से निकालने और अपनी पांच वर्षीय बेटी को अपने पास रखने की शिकायत की है।
पीड़िता रंजीत कौर की शादी सात वर्ष पूर्व पंजाब के यादविंदर सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगा। पति यादविंदर सिंह तीन वर्ष पहले कनाडा चला गया और भरण-पोषण का खर्च नहीं देता।
बीती चार अगस्त को ससुराल वालों ने कार के लिए पैसे मांगे, मना करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद