{"_id":"6aee34fd584e90b0830fb9fd","slug":"btech-student-jumps-from-sixth-floor-of-hostel-dies-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1017580-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदा बीटेक का छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदा बीटेक का छात्र, मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) के हॉस्टल में शुक्रवार सुबह बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे संजयनगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने कॉलेज में रैगिंग होने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान हर्ष सिसोदिया पुत्र अरविंद सिसोदिया निवासी कस्बा ननौता, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके दोस्तों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हर्ष मोबाइल फोन पर बात करते हुए तेजी से अपने कमरे से निकला। इसके बाद वह दूसरे टॉवर में स्थित मालवीय भवन हॉस्टल की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर गुलधर पुलिस मौके पर पहुंची। दोस्तों की मदद से घायल छात्र को तत्काल यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। पुलिस शव का मेडिकल परीक्षण कराना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर सहारनपुर स्थित अपने घर रवाना हो गए। एसीपी के मुताबिक, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
छात्रों पर रैगिंग का आरोप, डीन से शिकायत
मृतक छात्र के पिता अरविंद सिसोदिया ने आरकेजीआईटी के डीन हरि गोपाल गर्ग व प्रबंधक वीसी शर्मा को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित पिता का आरोप है कि पांच नवंबर को उनके बेटे के साथ कॉलेज के ही सात-आठ छात्रों ने रैगिंग की है। इससे परेशान होकर उनके बेटे हर्ष सिसोदिया ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। डीन और प्रबंधक ने उनकी शिकायत पर लिखित जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि परिजनों ने छात्र के शव का मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया है, पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी है। पीड़ित पिता ने छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है, टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी।
आरकेजीआईटी डीन छात्र कल्याण एचजी गर्ग का कहना है कि मामले में उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। इसमें जो दोषी होंगे कार्रवाई की जाएगी। छात्र अपने एक साथी के साथ शुक्रवार को कार में बाहर गया था। जहां उनकी कार से हादसा हो गया था। पुलिस के आने पर छात्र को शनिवार सुबह 10 बजे गुलधर चौकी लेकर जाना था। इस संबंध में परिवार को भी सूचना दी गई थी। इस बीच यह हादसा हो गया।