Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sub-inspector father claims his son was writing something until late at night

Aligarh News: दरोगा के पिता का दावा-बेटा देर रात तक कुछ लिख रहा था

Sat, 07 Nov 2026 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector father claims his son was writing something until late at night
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के पूर्णागिरी मंदिर के पास स्थित एक मकान में बुधवार को दरोगा सुंदरम तिवारी के खुदकुशी के बाद पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, पिता श्रीचंद तिवारी का कहना है कि मंगलवार रात उनके बेटे ने दुकान से पांच पेज मंगाए थे और वह देर रात तक कुछ लिख रहे थे।
विज्ञापन


उनकी जींस के पीछे भी उन्होंने सफेद रंग का कागज देखा था। एसपी सिटी ने बताया कि मौके का फोटो भेजकर स्पष्ट किया जींस के पीछे कागज नहीं कपड़ा था। 31 अक्तूबर को दरोगा सुंदरम तिवारी का शराब के नशे में वीडियो वायरल होने पर उन्हें निलंबित किया गया था। इसके बाद बुधवार को उनका शव किराये के मकान में फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन


वह पिता के साथ किराये के घर में रहते थे। अब उनके पिता ने फोन कर जानकारी दी कि कमरे के बाहर से खींचे गए फोटो को देखा तो उनके बेटे का शव फंदे पर लटका था और उसकी जींस की जेब के पीछे सफेद रंग का कुछ दिख रहा था। उन्होंने इसके सुसाइड नोट होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेटे का एक मोबाइल नहीं मिलने की भी जानकारी दी। साथ ही पांच पेज खरीदकर लाने व बेटे के रात तक कुछ लिखने की जानकारी दी। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने स्पष्ट किया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उनके पिता ने धुंधला फोटो देखा है। उन्होंने मौके से लेकर लिया गया क्लीयर फोटो भेजकर बताया कि वह कागज नहीं सफेद कपड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed