{"_id":"5c6457f2bdec22739402b095","slug":"11550079986-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने चौगान में एक युवक को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने चौगान में एक युवक को किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे एक युवक के साथ ऐतिहासिक मैदान सुजानपुर में दो युवकों ने मारपीट की है। मारपीट करने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए हैं। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सुजानपुर में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रणजीत सिंह पुत्र बालक राम गांव काकी डाकघर बाशोहा जिला जालंधर पंजाब ने कहा कि वह और उसका भाई दीपक मंगलवार को सुजानपुर में एक शादी में जा रहे थे।
वह अपने भाई को मैदान में छोड़कर बाजार सामान लाने के लिए चला गया, लेकिन जब वह वापस आया तो उसका भाई दीपक खून से लथपथ था। रणजीत ने कहा कि उसके भाई के साथ दो युवकों अबू राणा और शुभम ने मारपीट की। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।