फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नशे के कारोबार पर नहीं लग रही लगाम, युवक से अफीम बरामद

नशे के कारोबार पर नहीं लग रही लगाम, युवक से अफीम बरामद

Mon, 11 Mar 2019 08:10 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत रविवार देर रात एक युवक से 464 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस थाना भोरंज में इस वर्ष एनडीपीएस का यह दसवां मामला दर्ज किया गया है। नशे के खिलाफ पुलिस सक्रिय हो गई है। अफीम के साथ पकड़े गए युवक को पुलिस न्यायालय में पेश कर रही है। जिले में नशे के बढ़ते कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए साल के शुरू में ही चरस, चिट्टा और अफीम की खेप पकड़ी है। भोरंज थाने में ही एनडीपीएस के करीब दस मामले दर्जकर पुलिस ने नशेड़ियों पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

पुलिस थाना भोरंज से उपनिरीक्षक राजेश्वर सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ रविवार रात को गश्त पर थे। इस दौरान जब रात करीब ढाई बजे वह बस्सी चौक पर पहुंचे तो एक व्यक्ति रेन शेल्टर में बैठा हुआ था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके थैले से 464 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार पुत्र नत्थू लाल निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी का कहना है कि पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोरंज पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीते चार दिनों में एनडीपीएस के पांच मामले दर्ज किए हैं। इनमें से चार मामले चिट्टे के और एक मामला अफीम का दर्ज हुआ है। पुलिस ने चार मामलों में कुल 108.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्रदेश के युवाओं को चिट्टे की सप्लाई करने वाला नाइजीरियन सरगना भी गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने रविवार सुबह दिल्ली में 90.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसएचओ भोरंज कुलवंत का कहना है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सक्रिय है। नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed