फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नियमों के उल्लंघन पर पांच निजी स्कूल बसों के काटे चालान

नियमों के उल्लंघन पर पांच निजी स्कूल बसों के काटे चालान

Sat, 23 Feb 2019 08:18 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को ब्यास पुल पर नाका लगाकर दर्जन भर निजी स्कूल बसों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने पर पांच बसों का चालान किया। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान बसों में ओवरलोडिंग, वर्दी, सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर आदि का निरीक्षण किया। स्कूली बसों के हादसों से सबक लेते हुए जिला पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए बसों की नियमित चेकिंग करने का अभियान चलाया है। ददाहू और नूरपुर में हुए बस हादसों के बाद तो पुलिस कुछ समय के लिए बसों की निरंतर चेकिंग करती रही। इसके बाद बसों की जांच का सिलसिला रुक गया। अब जिला पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बसों के निरीक्षण के निर्देश पुलिस थानों को दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेकिंग के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरतने और हर थाना में इसके लिए विशेष टीम गठित करके सुबह और शाम के समय बसों की नियमित जांच करने के आदेश दिए हैं। सुजानपुर पुलिस ने आदेशों का पालन करते हुए शनिवार को स्कूली बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने स्कूली बसों को रुकवाकर उनका निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर पांच बसों के चालान किए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि स्कूली बसों के निरीक्षण को लेकर एक मुहिम चलाई गई है। इसके तहत जिला के सभी थाना प्रभारियों को निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं। थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर पांच बसों के चालान किए गए हैं। स्कूल बस चालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed