फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोरंज में दो विवाहित महिलाओं ने निगला जहर

भोरंज में दो विवाहित महिलाओं ने निगला जहर

Tue, 07 Aug 2018 10:59 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
भोरंज में दो विवाहित महिलाओं ने निगला जहर
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत दो महिलाओं ने सोमवार रात को जहर निगल लिया है। दोनों महिलाओं को भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीतू देवी (28) पत्नी सोनू कुमार बिहार की रहने वाली है। वह काफी समय से भोरंज के भरेड़ी कस्बे में रहती है। सोमवार रात को उसने जहर निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं स्वाति देवी (22) पत्नी गुलशन कुमार निवासी गांव व डाकघर ककरोट, तहसील भोरंज ने भी सोमवार रात को गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले आए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

एसएचओ भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस हमीरपुर अस्पताल गई थी लेकिन महिलाओं की गंभीर हालत के चलते उनके बयान नहीं हो पाए हैं। मामलों की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed