{"_id":"60097ed68ebc3e30ca6aae62","slug":"crime-35-goat-and-sheep-theft-hamirpur-hp-news-sml3584267111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में दो भेड़पालकों की 35 भेड़-बकरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर में दो भेड़पालकों की 35 भेड़-बकरियां चोरी
विज्ञापन
बड़सर (नादौन)। पुलिस थाना बड़सर के तहत दो भेड़पालकों के डेरों से 35 भेड़-बकरियां चोरी हो गई हैं। दोनों भेड़पालकों ने इस संबंध में बड़सर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में गत दिवस हुई इस घटना से लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यदि किसी जंगली जानवर ने ही शिकार किया होता तब भी इतनी संख्या में मवेशी गायब नहीं होने थे। जंगली जानवर के शिकार के बाद खून या कंकाल आदि तो क्षेत्र में मिल जाने थे। ऐसे में यह मामले चोरी के ही लग रहे हैं।
वहीं, भेड़पालक राजकुमार निवासी गांव करनाथू डाकघर पथेर तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा ने बड़सर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि तेछ जंगल में वह अपने साथी सहित भेड़-बकरियां चरा रहा था। उसकी 17 भेड़, बकरियां यहां से अचानक गायब हो गई हैं। उसने उन्हें ढूंढने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिल पाई हैं। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह उन्हें ढूंढने में मदद करें। अन्य भेड़पालक मिलाप चंद तथा पूर्ण चंद निवासी गांव बाजोल तहसील भरमौर जिला चंबा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी भी 18 भेड़ बकरियां गायब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि वह मंडियारा जंगल में डेरा डाले हुए थे लेकिन, डेरे से उनकी भेड़ बकरियां अचानक गायब हो गईं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनकी भेड़ बकरियों को खोजने में मदद की जाए। एसएचओ बड़सर मस्तराम नाइक ने बताया कि पुलिस को भेड़ बकरियां गायब होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।