फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cracks in security wall, now danger of accident

Hamirpur (Himachal) News: सुरक्षा दीवार में दरारें, अब हादसे का खतरा

Mon, 01 Apr 2024 12:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मुख्य गेट के पास बनी है सुरक्षा दीवार
विज्ञापन


कभी भी हो सकता है हादसा, यहीं से गुजरते हैं मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मुख्य गेट के पास लगाई गई सुरक्षा दीवार कभी भी गिर सकती है। मुख्य गेट कई बार बंद होता है तो कई बार गेट के बाहर तक कतारें लगी होती हैं। ऐसे में मरीज इस सुरक्षा दीवार के कुछ टूटे हिस्से से निकलकर अस्पताल तक जाते हैं लेकिन यह सुरक्षा दीवार कभी भी टूट सकती है। दीवार में दरारें आ चुकी हैं। अस्पताल के तीन नंबर गेट पर जहां मरीजों की पर्चियां बनाई जाती हैं, उसके ठीक पीछे वाली सुरक्षा दीवार का कुछ हिस्सा सड़क किनारे नालियों को ठीक करते हुए गिर गया था लेकिन इसका मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया। मरीज इसी रास्ते का ज्यादातर प्रयोग कर रहे हैं। बच्चों की ओपीडी भी यहां से नीचे की ओर है। ऐसे में बच्चों वाली महिलाएं भी ज्यादातर इसी रास्ते की दीवार का सहारा लेकर चढ़ती और उतरती हैं। जबकि, दीवार का एक हिस्सा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जो कभी भी मरीज के ऊपर गिर सकता है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि दीवारें ठीक हैं। कुछ समस्या होगी तो ठीक करवा दी जाएगी।


समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed