{"_id":"61094f6f8ebc3e887f1339e2","slug":"corona-started-spreading-again-in-the-district-26-turned-positive-hamirpur-hp-news-sml379122189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर पांव पसारने लगा कोरोना, 26 निकले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर पांव पसारने लगा कोरोना, 26 निकले पॉजिटिव
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़। इससे दोबारा कोरोना फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में जिस तरह लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल की अवहेलना कर रहे हैं, उससे कोरोना संक्रमण एक बार फिर पांव पसारने लगा है। मंगलवार को जिले में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 21 और आरटीपीसीआर टेस्ट में पांच लोगों की पुष्टि हुई है। एक ही गांव दरबैली के सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1440 सैंपल लिए गए। जिनमें से 21 पॉजिटिव निकले। तीन दिन पूर्व 31 जुलाई शनिवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है, जोकि चिंता का विषय बना हुआ है।
हमीरपुर के निकटवर्ती गांव दरबैली में 47, 44 और 40 वर्षीय तीन महिलाएं, 18, 16 और 19 वर्षीय तीन युवतियां तथा 22 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। नालटी क्षेत्र के गांव लोहारली में 38 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़का पॉजिटिव निकला है। गांव कलवाल की 39 और 32 वर्षीय दो महिलाओं के सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनके अलावा भोरंज क्षेत्र के गांव बलोर के 64 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, मनवीं की 56 वर्षीय महिला, नगरोटा क्षेत्र के गांव धियाड़ के 34 वर्षीय व्यक्ति, चबूतरा की 37 वर्षीय महिला, कांगड़ा जिले के बालकरूपी की 72 वर्षीय महिला, आलमपुर क्षेत्र के गांव धार ब्रह्मपुरी के 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 21 वर्षीय युवती, खरवाड़ क्षेत्र के गांव टिक्कर की 27 वर्षीय महिला, ख्याह क्षेत्र के गांव पनियाला का 32 वर्षीय व्यक्ति और बैंक कालोनी हमीरपुर के 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में गांव सौटा में 34 वर्षीय व्यक्ति, सुकरियाह में 53 वर्षीय महिला, हमीरपुर के वार्ड नंबर एक कृष्णानगर में 15 वर्षीय लड़का, डुढाणा मेें 63 वर्षीय व्यक्ति और घुमारवीं तहसील के गांव अमरपुर में 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। हालांकि, बीते करीब एक माह से जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी थी और आंकड़ा अधिकतर इकाई में ही रहा। अब आंकड़ा दहाई में 20 से पार हो गया है।