फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona positive bjp leader should be terminate

कोरोना संक्रमित भाजपा नेता को पद से बर्खास्त करें सीएम : कांग्रेस

Wed, 29 Jul 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सरकार कोरोना पॉजिटिव एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं नादौन भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कर रही है, यह समझ से परे है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, बीडीसी के पूर्व चेयरमैन सुनील बिट्टू, बीडीसी सदस्य जगदीश, बीडीसी सदस्य कुलदीप, बसारल प्रधान सुभाष, कोहला प्रधान धर्मवीर, हडेटा पंचायत प्रधान संजय शर्मा, गाहली प्रधान कपिल कुमार, मंझियार प्रधान बलवंत बंटू, गोईस प्रधान राजीव बिट्टू, करौर के प्रधान राजीव सोनू, किटपल प्रधान सुभाष पंडित, लहड़ा प्रधान कमलजीत, भूंपल उपप्रधान सुशील शर्मा, गलोड़ के उपप्रधान संजीव शर्मा ने कही। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के लोगों के लिए सही मायने में जनसेवा करके दिखाई है। सुक्खू ने कोरोना संकट में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में संक्रमण का पता लगाने वाली आरटी पीसीआर मशीन लगवाई।
विज्ञापन

नादौन विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को अपने खर्चे पर सैनिटाइज करवाया, अपने खर्च से मास्क बांटे, विधानसभा से विधायक के तौर पर मिलने वाला वेतन भी उन्होंने प्रदेश सरकार को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए दान कर दिया। नादौन और कांगू अस्पताल में अपने खर्च से जनता के लिए ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीनें दीं। दूसरी ओर भाजपा के पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के नियमों की खूब धज्जियां उड़ाईं और सरकार के खर्चे पर राशन बांटते रहे। कोरोना संक्रमण काल में वे शिमला स्थित सचिवालय में जाकर सेवाभाव से नादौन में कार्य कर रहे अधिकारियों का तबादला कराने में व्यस्त रहे और आते वक्त कोरोना संक्रमण साथ लेकर आए। अब नादौन, हमीरपुर में कई लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि उनकी मांग है कि विजय अग्निहोत्री पर आपराधिक षड्यंत्र करने के तहत मामला दर्ज हो तथा मुख्यमंत्री उन्हें एचआरटीसी उपाध्यक्ष पद से भी बर्खास्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed