फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona poisitive contractor reach in traing

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया कर्मचारी पहुंच गया चुनावी रिहर्सल में

Tue, 12 Jan 2021 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
corona poisitive contractor reach in traing
corona poisitive contractor reach in traing
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगी हैं। इन कर्मचारियों को उपमंडल मुख्यालय में ही चुनाव की रिहर्सल चल रही है। पंचायत चुनाव में तैनात कर्मचारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया कर्मचारी इस रिहर्सल में पहुंच गया। निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे गई है। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित शिक्षक को ट्रेनिंग से हटा दिया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद मंगलवार को वह फिर से चुनावी रिहर्सल के दौरान वहां पहुंच गया। जिससे भोरंज स्कूल में चल रही रिहर्सल में भाग लेने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की आए दिन हो रही मौतों से इसका खतरा पहले से ही बना हुआ है। वहीं, कर्मचारी की लापरवाही आफत बन सकती है।
विज्ञापन

अगर यह शिक्षक भी कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो चुनावी रिहर्सल में भाग लेने वाले अन्य कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इस बारे में बीडीओ मनोज शर्मा ने कहा कि जब संबंधित कर्मचारी की ओर से कोरोना संक्रमित के संपर्क के आने का प्रार्थना पत्र आया तो उसे घर भेज दिया गया था। मंगलवार को कर्मचारी के रिहर्सल में आने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed