फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona infection: HRTC stopped buses on seven routes including Delhi

कोरोना संक्रमण : एचआरटीसी ने दिल्ली समेत सात रूटों पर बंद की बसें

Tue, 11 Jan 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infection: HRTC stopped buses on seven routes including Delhi
बस अड्डा हमीरपुर पर बसों का इंतजार करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और नए दिशा-निर्देशों के बीच एचआरटीसी डिपो हमीरपुर ने हमीरपुर, अवाहदेवी, दिल्ली के लिए चलने वाली बस समेत सात रूटों को बंद कर दिया है। तीसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद इन रूटों पर निगम को सवारियां नहीं मिल रही थीं। इसके बाद निगम ने इन रूटों को फिलहाल बंद कर दिया है। इन रूटों में छह लोकल और एक अवाहदेवी, दिल्ली जाने वाली अंतरराज्यीय बस है। हमीरपुर अवाहदेवी दिल्ली जाने वाली इस बस में औसतन दस रुपये कमाई हो रही थी। जबकि, उचित कमाई के लिए करीब 35 रुपये औसतन कमाई जरूरी होती है।
विज्ञापन

इसलिए निगम ने घाटे के चलते इस रूट को बंद कर दिया है। वहीं, कोरोना की नई बंदिशें लगने के बाद शिक्षण संस्थान फिलहाल बंद हैं तो निगम ने नेरी कॉलेज के दो रूट, कंजयाण कॉलेज का एक रूट, दड़ूही का एक रूट, खग्गल का एक रूट और उखली तड़ौन रूट को सवारियां न मिलने के कारण बंद कर दिया है। इसके अलावा निगम ने दिल्ली समेत अन्य कई लोकल रूटों को भी बंद करने की तैयारी की है। निगम के कुल 186 में से 168 रूट चल रहे थे। जिनमें से सात बंद होने के बाद अब 161 रूट ही रह गए हैं।
विज्ञापन

डीडीएम विवेक लखनपाल का कहना है कि अवाहदेवी दिल्ली समेत सात रूटों पर सवारियां न मिलने के कारण बसें बंद कर दी हैं। अन्य रूटों पर भी कुछ बसें बंद करने की तैयारी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और नई बंदिशों के कारण कई रूटों पर सवारियां नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed