फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   coram uncompleted, vice prisident election pending

कोरम रहा अधूरा, उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Wed, 19 Feb 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में कोरम पूरा न होने की वजह से बुधवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो पाया है। अब वीरवार को पुन: चुनाव के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष अशोक मेहरा का चुनाव भी एक बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण दूसरी बैठक में ही हो पाया था। बीते जनवरी माह अविश्वास पारित होने के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली हुई थी। लेकिन, अध्यक्ष पद पर फिर से अशोक मेहरा की लॉटरी लग गई। नगर परिषद सुजानपुर में बुधवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक रखी थी। लेकिन, बैठक के दौरान कुल 9 वार्ड पार्षदों में से मात्र भाजपा समर्थित पांच पार्षद ही बैठक में पहुंचे। जबकि कांग्रेस समर्थित एक भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बैठक में भाग लेने वाले भाजपा समर्थित पार्षदों में अशोक मेहरा, रमन भटनागर, ज्योति शर्मा, रेनू गुप्ता और कमलेश चौधरी शामिल रहे। कांग्रेस समर्थक पार्षदों ने बैठक से किनारा बनाए रखा। भाजपा समर्थक पार्षदों ने उपाध्यक्ष चुनाव के लिए पुन: पुराना चेहरा कमलेश चौधरी को चुनने का ही ऐलान किया है। जबकि बहुमत के अभाव में कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नाम नहीं है। भले ही कुल 9 पार्षदों में से 5 पार्षदों के साथ भाजपा एकजुटता का दावा करे। लेकिन, पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जो घटनाक्रम घटा उससे भाजपा की ही किरकिरी हुई थी। नगर परिषद के पार्षदों द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास के दौरान फूट जगजाहिर हो चुकी है। उस समय अपने समर्थकों को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को कुर्सी पर उतार कर ही भाजपा पार्षदों ने दम लिया था। अब उन्हें पुराने चेहरों को फिर से कुर्सी पर बैठाने की कवायद से शहर में खासी चर्चा हो रही है। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पा बेक्टा ने बताया कि स्थगित की गई बैठक वीरवार को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed