{"_id":"62b6063bd737b7679409227b","slug":"construction-work-of-pg-block-in-horticulture-college-neri-in-progress-hamirpur-hp-news-sml413165389","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यानिकी कॉलेज नेरी में पीजी ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यानिकी कॉलेज नेरी में पीजी ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर
विज्ञापन
उद्यानिकी महाविद्यालय में पीजी ब्लॉक का चल रहा निर्माण कार्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। राजकीय औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए नए भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से दो करोड़ और शेष राशि कालेज रिसोर्स फंड से खर्च की जा रही है।
पीजी ब्लॉक का निर्माण होने से कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ठहरने की भी सुविधा प्राप्त होगी। 3.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पीजी ब्लॉक भवन की पहली मंजिल में विद्यार्थियों के लिए शीघ्र ही आधुनिक आठ कक्षा कक्ष तैयार होंगे। महाविद्यालय के डीन प्रो. कमल शर्मा ने बताया कि निर्माणाधीन पीजी ब्लॉक के लिए प्रथम चरण में तीन करोड़ 34 लाख रुपए की धनराशि खर्च करके आठ आधुनिक क्लासरूम बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। शीघ्र ही पीजी करने वाले छात्र-छात्राओं को अपने क्लास रूम के रूप में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
निर्माण कार्य की देखरेख विश्वविद्यालय का अपना तकनीकी विंग कर रहा है। वर्तमान समय में 800 के करीब छात्र-छात्राएं इस महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 90 के करीब छात्र-छात्राएं पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, वर्ष 2017-18 से महाविद्यालय में पीजी विषयों का शैक्षणिक सत्र शुरू किया गया है। वर्तमान समय में महाविद्यालय में नौ अलग-अलग विषयों पर हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के छात्र-छात्राएं भी अपनी पीजी की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। अधिकांश विद्यार्थी पीजी की पढ़ाई पूरी करके विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
कालेज में वर्तमान समय में खाद्य विज्ञान, सब्जी विज्ञान, खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि वानिकी, मृदा विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि अर्थशास्त्र, पादप रोग विषय तथा कीट विज्ञान जैसे विषय महाविद्यालय में पढ़ाए जा रहे हैं। आधुनिक कक्षा कक्ष बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त होंगी। शीघ्र ही पीजी ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।