फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of NH became a cause of trouble

Hamirpur (Himachal) News: एनएच का निर्माण बना परेशानी का सबब

Tue, 30 Jan 2024 02:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से सरकाघाट वाया (टौणीदेवी और अवाहदेवी) बन रहे एनएच तीन का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि निर्माण कार्य के दौरान कंपनी की ओर से सड़क पर पानी फेंकने में लापरवाही बरती जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां तक कि छोटे-बड़े निजी वाहन चालकों ने हमीरपुर और अवाहदेवी जाने के लिए अपने रूट ही बदल दिए हैं। चालक अब संपर्क मार्गों के माध्यम से अपने घरों और अपने गंतव्यों की ओर जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, उपप्रधान सुमेश कुमार, टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद, समीरपुर के प्रधान चंद्रमोहन, बगवाड़ा के प्रधान चमन ठाकुर आदि ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य से लगातार मिट्टी उड़ रही है। इसकी वजह से लोगों की सेहत के साथ कंपनी खिलवाड़ कर रही है जो सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उड़ती धूल की वजह से स्थानीय लोगों को टीबी, खांसी, एलर्जी, सांस के रोग सहित पथरी आदि की भयानक बीमारियां होने का खतरा रहता है। एनएच- 03 के प्रभावित पीड़ित मंच टौणी देवी के प्रधान अमी चंद का कहना है कि उनके प्रतिनिधिमंडल की मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज और निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ दो बार बैठक हो चुकी है। मंत्रालय और निर्माण कंपनी ने दिन में दो बार सड़क में पानी छिड़काव का आश्वासन दिया था लेकिन सिर्फ औपचारिकता मात्र पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बारे में एनएच निर्माण कार्य में लगे कंपनी के साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर पानी छिड़कने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नियमों की अवहेलना होती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed