फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Conservation of fresh water is very important for human survival: Rangra

मानव अस्तित्व के लिए मीठे पानी का संरक्षण बेहद जरूरी : रांगड़ा

Sun, 25 Feb 2024 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Conservation of fresh water is very important for human survival: Rangra
टौणी देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापक और विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में जल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मयूर ईको क्लब की ओर से किया गया। कार्यशाला का आयोजन बच्चों, युवाओं, अध्यापकों और समाज को जागरूक करने के लिए प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व जल है। हमारे शरीर का 70 फीसदी हिस्सा भी पानी ही है।
विज्ञापन

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पृथ्वी पर मौजूद जल में से केवल तीन फीसदी ही मीठा पानी है जो पीने लायक है। यही कारण है कि मानव जाति के अस्तित्व के लिए मीठे पानी का संरक्षण बेहद जरूरी है। ईको क्लब प्रभारी हेम लाल ने जल संरक्षण के बारे में विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में भूमिका प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और आदित्य एवं अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed