फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress' top to local leadership is scared of defeat: Anurag

कांग्रेस का शीर्ष से लेकर स्थानीय नेतृत्व हार से डरा हुआ : अनुराग

Fri, 03 May 2024 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
कहा, प्रत्याशी का फर्क नहीं, भाजपा मुद्दों और विचारधारा पर लड़ती है चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सुजानपुर मंडल में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर देशभर में स्थानीय नेतृत्व हार के डर से सहमे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में पूरी तरह हताश और निराश दिख रही है। डरो मत के नारे के साथ शुरुआत करने वाले राहुल गांधी आज हार के डर से कभी अमेठी से वायनाड और कभी वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं। न्याय की बात करने वाली प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस में खुद अन्याय हुआ है क्योंकि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा रायबरेली से टिकट मांग रहे थे। प्रियंका का स्वयं भी रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए नाम सामने आ रहा था। अब हार को सामने देखकर राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फर्क नहीं पड़ता कि सामने विपक्षी उम्मीदवार कौन है। हम अपने विकास के ट्रैक रिकाॅर्ड, मुद्दों और विचारधारा पर चुनाव लड़ते हैं। वर्ष 2014 और 2019 की भांति फिर से हिमाचल प्रदेश की जनता चारों की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताएगी और मोदी को पुन: तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। जल्द ही वह शुभ घड़ी आने वाली है जब पड़ोसी देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर 2014 से पहले भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और इसाइयों को सीएए के तहत भारत की नागरिकता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed