फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress candidate Sunil elected BDC president

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनील बिट्टू बने अध्यक्ष

Tue, 02 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Tue, 02 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Sunil elected BDC president

क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा नादौन पंचायत समिति में जीती बाजी हार गई। स्थानीय पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर करीब तीन दशक बाद कांग्रेस ने कब्जा कर लिया जबकि भाजपा की इंदू बाला उपाध्यक्ष चुनी गईं। पंचायत समिति के चेयरमैन पद के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुनील बिट्टू को 14 मत मिले।

विज्ञापन


भाजपा के विनोद पठानिया को 11 मत मिले। वाइस चेयरमैन पद के लिए भाजपा की इंदू बाला को 13 जबकि कांग्रेस के राज कुमार राजू को 12 मत मिले। चुनाव हॉल में सोमवार को भाजपा के 13 बीडीसी सदस्य 11 बजे पहुंचे गए। आधे घंटे बाद कांग्रेस समर्थक 13 में से 12 सदस्य ही पंचायत समिति हाल में पहुंचे।
विज्ञापन


इसे लेकर भाजपा खेमे में खुशी और कांग्रेस खेमे में कुछ मायूसी नजर आ रही थी। हालांकि, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव से दो दिन पहले यहां पहुंच गए थे। बीडीसी सदस्य बीना देवी चुनाव में उपस्थित नहीं हो सकीं। इसके बावजूद कांग्रेस पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर कब्जा पाने में कामयाब रही। भाजपा से क्रॉस वोटिंग देखने को मिली। वाइस चेयरमैन के चुनाव में क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। इसके चलते भाजपा की इंदु बाला एक मत से चुनाव जीत गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed