फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress block sebadal prisident join bjp sujanpur

सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Sun, 07 Feb 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
congress block sebadal prisident join bjp sujanpur
भाजपा में शामिल हुए सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष को पटका पहनाते पूर्व मुख्यमंत्री? - फोटो : Hamirpur-HP
टौणीदेवी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवं राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश्वर कटोच ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थल समीरपुर में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी विधिवत उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।
विज्ञापन

राजेश्वर कटोच लगातार दो बार कांग्रेस सेवादल सुजानपुर मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। तीसरी बार उनका इस पद पर चयन हुआ था। इसके साथ पार्टी ने उन्हें बेहतरीन कार्यप्रणाली के चलते राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। लेकिन, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के तमाम ओहदों को दरकिनार करते हुए विधिवत भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा है कि वह अपने मन से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं और पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक पुत्र मोह में फंसकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed