फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Complete ban on weapons in Badsar sub-division from March 14 to April 30

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर उपमंडल में 14 मार्च से 30 अप्रैल तक हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

Fri, 08 Mar 2024 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में 14 मार्च से आरंभ हो रहे चैत्र मेलों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में एक आदेश जारी करते हुए एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने बड़सर उपमंडल में 14 मार्च से 30 अप्रैल तक किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मेला ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। मंदिर परिसर, लंगर परिसर और न्यास कैंटीन नंबर एक से कैंटीन नंबर दो तक के क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और लाउड स्पीकर इत्यादि पर भी 14 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया है। मंदिर अधिकारी की अनुमति के बगैर निजी लंगरों पर भी पाबंदी रहेगी। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed