फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Complete arrangements should be made to deal with fire incidents, water shortage and other problems.

Hamirpur (Himachal) News: आग की घटनाओं, पानी की कमी और अन्य समस्याओं से निपटने के हों पूरे प्रबंध

Fri, 03 May 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
डीसी अमरजीत सिंह ने की गर्मी के मौसम के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हमीर भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इसमें गर्मियों के मौसम के लिए आवश्यक तैयारियों के लिए जलशक्ति, अग्निशमन विभाग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, वन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं, पानी की कमी, सूखे की स्थिति, जलजनित रोगों और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय स्तर पर पुख्ता प्रबंध करें। किसी भी तरह की आपात स्थिति में आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। अभी जिले में मौसम की स्थिति सामान्य ही चल रही है। लेकिन, आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने और लंबे समय तक बारिश न होने की स्थिति में आग की घटनाओं, पानी की कमी, जलजनित रोग, सूखे से कृषि-बागवानी का नुकसान, चारे की कमी और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग अपना-अपना प्लान तैयार रखें तथा उसी के अनुसार आवश्यक प्रबंध करें। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल योजनाओं के स्रोतों की स्थिति और पानी की गुणवत्ता पर नजर रखने के निर्देश दिए। जलशक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग पानी की नियमित रूप से सैंपलिंग-टेस्टिंग तथा क्लोरिनेशन करें। जलजनित रोगों से बचाव एवं उपचार के लिए फील्ड में जागरूकता अभियान भी चलाएं तथा सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखें। गर्मियों में वनों में आग की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। इन्हें रोकने के लिए वन और अग्निशमन विभाग आपसी समन्वय के साथ-साथ स्थानीय लोगों का सहयोग भी लें। आपात परिस्थितियों में होमगार्ड्स और आपदा मित्रों की मदद भी लें। वन विभाग आग की आशंका वाले स्थानों की पहले से ही मैपिंग करके वहां बचाव के प्रबंध करे। उपायुक्त ने कहा कि जिला के शहरी क्षेत्रों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सभी हाइड्रेंट्स, अग्निशमन उपकरण एवं वाहन अच्छी स्थिति में होने चाहिए।

आने वाले महीनों के दौरान अगर लंबे समय तक बारिश नहीं होती है तो उससे फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा पशुओं के लिए चारे की कमी भी हो सकती है। ऐसी स्थिति से निपटने की भी विभागीय स्तर पर तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने कृषि, बागवानी और पशुपालन विभाग के फील्ड स्तर के अधिकारियों को किसानों, बागवानों और पशुपालकों का नियमित रूप से मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए। गर्मी के सीजन के लिए अन्य प्रबंधों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में एडीसी मनेश यादव, सभी उपमंडलों के एसडीएम और अन्य विभागों अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed