फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Complaint in Vigilance of NH Wing of PWD, investigation started

पीडब्ल्यूडी के एनएच विंग की विजिलेंस में शिकायत, जांच शुरू

Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग की ओर से करवाए गए विभिन्न कार्यों का मामला राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के पास पहुंच गया है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने एनएच विभाग से मामले से जुड़े जरूरी कागजात मांगे हैं। दरअसल एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत दी है कि एनएच 503-ए के तहत भोटा से बड़सर मार्ग पर हुए विकास कार्यों में नियमों की अवहेलना की गई है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर हुई टारिंग के बाद कई जगह सड़क की हालत खराब हो गई थी। इसके बाद विभाग ने पैच वर्क भी करवाया, लेकिन कई जगह यह उखड़ गया। जनता की गाढ़ी कमाई से टैक्स के रूप में लिए जाने वाले लाखों रुपये का दुरुपयोग हुआ है। पूर्व में हमीरपुर के मट्टनसिद्ध से बिलासपुर के कंदरौर तक 45 किलोमीटर मार्ग पर 286 करोड़ रुपये से हुए विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। इसके बाद सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। इस दौरान एनएच के कुछ अधिकारियों के तबादले भी हुए थे। अब एक बार फिर से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता समेत टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अवहेलना को लेकर सवाल उठाए गए हैं। फिलहाल विजिलेंस ने भोटा से बड़सर मार्ग पर पिछले दो साल में हुए विभिन्न विकास कार्यों के संदर्भ में रिकॉर्ड लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी लोगों की नजर विजिलेंस की जांच पर टिकी है। वहीं, विजिलेंस जांच से विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

इधर, एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कश्यप ने कहा कि सभी कार्य विभागीय नियमों के तहत करवाए गए हैं। कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। कश्यप ने कहा कि विजिलेंस ने जो भी रिकॉर्ड मांगा है, वह उन्हें दे दिया गया है। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर के डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग में हुए विकास कार्यों में नियमों की अवहेलना को लेकर शिकायत प्राप्त हुआ है। विभाग से रिकॉर्ड लिया है, रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed