फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coarse grains procurement center will also open in Hamirpur district: Bairwa

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले में भी खुलेगा मोटे अनाज का खरीद केंद्र ः बैरवा

Sat, 16 Sep 2023 01:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मोटे अनाज की खरीद के लिए हमीरपुर जिले में भी एक खरीद केंद्र खोला जाएगा। इस केंद्र में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। शुक्रवार को कृषि विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम, कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। इन पारंपरिक एवं पौष्टिक अनाजों की खेती, विपणन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। उपायुक्त ने कहा कि जिला हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में पारंपरिक मोटे अनाज की अच्छी पैदावार होती है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में मोटे अनाज की खरीद के लिए चार केंद्र खोलने और 100 मीट्रिक टन अनाज की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से एक केंद्र जिला हमीरपुर में भी खोला जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस खरीद केंद्र के लिए अतिशीघ्र उपयुक्त जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एपीएमसी के अधिकारियों से कहा कि वे इस प्रस्तावित खरीद केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान करने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी रखें। हेमराज बैरवा ने कहा कि अगर खरीद केंद्र की स्थापना में किसी भी तरह की कोई दिक्कत आ रही है तो तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में लाएं। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा, कृषि उपनिदेशक सुरेश धीमान, एपीएमसी की सचिव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed