फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coaching classes for students will be held in government schools of Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के सरकारी स्कूलों में लगेगी विद्यार्थियों की कोचिंग कक्षाएं

Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
जाहू, भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थियों की कोचिंग कक्षाएं लगेंगी। समग्र शिक्षा अभियान खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने कहा कि जिस तरह भोरंज विधानसभा क्षेत्र ने दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षा में प्रथम दसवें स्थान की मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। उसी तरह भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में भी बच्चे भोरंज क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के नौवी से दसवीं और कला संकाय पढ़ने वाले बच्चों की सुविधा के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी गई है, जिसमें 10 दिनों में चार विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और मनासिक क्षमता के प्रश्न-उत्तरों से बच्चों को निपुण बनाया जाएगा। कोचिंग के सफल आयोजन के लिए दरब्यार से राकेश कुमार, लुद्दर महादेव से राकेश शर्मा, कमलजीत सिंह टिक्कर खतरियां व सीमा डोगरा महल को समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को स्कूलों में बच्चों का अंतिम टेस्ट लेकर शिक्षण व प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed