{"_id":"591c94e24f1c1b864bf233e0","slug":"cm-virbharda-singh-today-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज करेंगे करोड़ों के लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज करेंगे करोड़ों के लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 18 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh
- फोटो : demo pics
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 18 मई को हमीरपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 18 मई को सुबह 10 :10 बजे हमीरपुर में 20 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का शिलान्यास करने के बाद 10:30 बजे हथली खड्ड में अग्निशमन केंद्र भवन के नजदीक कमांडेंट होमगार्ड दसवीं बटालियन के भवन की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 11 बजे भोटा में कार पार्किंग की आधारशिला रखने के बाद झंजियाणी में 11:25 बजे पुल का लोकार्पण करेंगे। 12:30 बजे मुख्यमंत्री हरसौर से झंजियाणीं तक बाढ़ नियंत्रण कार्यों और सरयाली में चेक डैम तथा पुल की भी आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद डिग्री कॉलेज बड़सर के साइंस ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। दोपहर बाद 2:00 बजे मुख्यमंत्री बड़सर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दोपहर का भोजन करने के बाद सायं 2:30 बजे ज्योली देवी उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
सहेली बेहड़ सड़क पर बनने वाले पुल का लोकार्पण करने के बाद सायं 3:30 बजे ब्याड़ में जनसभा करेंगे। सायं 5:30 बजे एनआईटी ग्राउंड हमीरपुर से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से शिमला के लिए रवाना होंगे।