फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM misleading the public and MLAs holding ministerial posts: Rana

जनता के साथ मंत्री पद के विधायकों को गुमराह कर रहे सीएम : राणा

Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए सरकार की गारंटियों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन

राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पहले चुनावी गारंटियों और अब मंत्री पद की उम्मीद लगाए बैठे विधायकों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री हाईकमान की मंजूरी की बात कर रहे हैं, जबकि उनके अनुसार हाईकमान का कहना है कि विस्तार का कोई प्रस्ताव ही नहीं आया।
विज्ञापन

राणा ने इसे लेकर मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। राणा ने महिलाओं को 1500 रुपये देने सहित अन्य चुनावी गारंटियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कर्मचारी, किसान, व्यापारी और बेरोजगार वर्ग भी सरकार की घोषणाओं से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के भीतर गुटबाजी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed