फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   classes

हमीरपुर कॉलेज में एमएससी बॉटनी व जूलॉजी विभाग का निरीक्षण किया

Sat, 13 Jul 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
classes
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बॉटनी, जूलॉजी एमएससी के लिए निरीक्षण को आई टीम प्राचार्य के साथ्? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में एमएससी बॉटनी और जूलॉजी में इस सत्र से कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय की इंस्पेक्शन टीम ने इन विभागों की लैब का निरीक्षण किया। इंस्पेक्शन टीम लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर से संतुष्ट नजर आई। इंस्पेक्शन टीम की अगुवाई कमेटी के चेयरमैन एवं डीन स्टूडेंटस वेलफेयर प्रो. कमलजीत सिंह ने की। उनके साथ पूर्व डीन प्रो. डीसी गौतम, बॉटनी विशेषज्ञ एवं बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सागर और डॉ. सतिंद्र शर्मा डायरेक्ट नॉमिनी टीम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन

इंस्पेक्शन टीम ने महाविद्यालय की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसे प्रदेश विश्वविद्यालय को सौंपा जाएगा। इसके बाद ही हमीरपुर महाविद्यालय में एमएससी बॉटनी और जूलॉजी की कक्षाएं इसी वर्ष से लग पाएंगी या फिर नहीं। महाविद्यालय भी इंस्पेक्शन टीम की रिपोर्ट को लेकर काफी उत्सुक है। कालेज के प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इंस्पेक्शन टीम की रिपोर्ट उनके पक्ष में आएगी और 31 जुलाई से पहले छात्रों को एमएससी बॉटनी व जूलॉजी में दाखिला देने का प्रयास होगा। अगर ऐसा होता है तो छात्रों को 54 वर्ष बाद महाविद्यालय में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिला के छात्रों सहित अन्य जिलों के छात्रों को एमएससी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed