फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   City council president's election postponed due to lack of quorum

कोरम पूरा न होने के चलते नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव टला

Wed, 22 Jun 2022 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
City council president's election postponed due to lack of quorum
सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव के दौरान उपस्थित तहसीलदार, नप के ईओ और भाजपा समर्थित पार्षद। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को आयोजित बैठक बेनतीजा रही। यह बैठक सुजानपुर के तहसीलदार रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित पांचों पार्षदों ने भाग लिया। जबकि, कांग्रेस के चार पार्षद नदारद रहे। कोरम पूरा न होने के चलते तहसीलदार ने इस बैठक को रद्द कर दिया। अब 25 जून को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।
विज्ञापन

जनवरी 2021 में हुए चुनाव में नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा ने दो निर्दलीय के सहारे बहुमत जुटाया था। भाजपा के पास पांच, जबकि कांग्रेस के पास चार पार्षद हैं। इसके बावजूद बीते साल भाजपा की अंतरकलह के कारण कांग्रेस समर्थित बीना धीमान ने नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। स्थानीय निकाय में अविश्वास प्रस्ताव के लिए एक साल की शर्त के कारण भाजपा नगर परिषद में विपक्ष की भूमिका में रही। अब एक साल की शर्त खत्म होने के बाद भाजपा ने सात जून को अग्रिम पंक्ति में आकर बीना धीमान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अध्यक्ष की कुर्सी से हटा दिया। प्रशासन ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 जून की तारीख तय की थी। लेकिन, बुधवार को कोरम पूरा न होने के चलते अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो पाया। अब 25 जून को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

भाजपा यहां अध्यक्ष पद को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है, वहीं कांग्रेस फिर से सेंध लगाने की फिराक में है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाना भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। हालांकि, बीते साल नगर परिषद के चुनाव के समय कांग्रेस ने भाजपा की फूट का फायदा उठाते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया था। अब अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा पार्षदों की एकजुटता को भेदने को लेकर कांग्रेस की रणनीति क्या रंग लाएगी, यह 25 जून को देखना दिलचस्प रहेगा। उधर, तहसीलदार रवि कुमार ने बताया कि 25 जून को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा और इसमें कोरम पूरा होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed