फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children of migrant laborers are deprived of education

Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी मजदूरों के बच्चे रह रहे हैं शिक्षा से वंचित

Sun, 24 Mar 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। ये बच्चे रंगस क्षेत्र और साथ लगती खड्ड में खेलते नजर आते हैं। यही नहीं सफाई की व्यवस्था न होने के कारण कुपोषण का शिकार भी हो रहे हैं। इसलिए हर हाल में इन बच्चों को स्कूल में पंजीकृत किया जाना चाहिए। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा खंड गलोड़ के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष शर्मा ने कहा कि शिक्षा खंड गलोड़ के तहत आने वाले अधिकतर प्रवासियों के बच्चों को साथ लगते स्कूलों में स्टाफ के प्रयासों से दाखिल किया गया है। वर्तमान में 250 से 300 के करीब प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।


शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2000 के तहत जारी दिशा निर्देशों के अंतर्गत आयु के आधार पर बच्चों को प्रवेश दिया जाता है और उनको बाद में ब्रिज कोर्स करवाकर अन्य नियमित तौर पर पढ़ाई करने वाले बच्चों के समानांतर शिक्षित करने का भी पूरा प्रयास अध्यापकों की ओर से किया जा रहा है। मार्च के अंत में सभी कक्षाओं के नतीजे निकलने के बाद नए शैक्षणिक सत्र के तहत प्रवेश करवाने के लिए स्कूल स्टाफ घर-घर जाकर सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहित करते हैं। इस दौरान प्रवासियों की झुग्गियों में भी जाकर अनिवार्य रूप से बच्चों को स्कूल में दाखिल करवाने के लिए कहा जाता है। कई बार प्रवासी मजदूर काम के चलते एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित होते रहते हैं। इसलिए कई बार उनके बच्चे संपर्क में नहीं आ पाते। फिर भी विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जाएगी कि कोई भी प्रवासी बच्चा स्कूल में दाखिल होने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed