फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister will give a gift of 46.41 crores to Sujanpur

सुजानपुर को आज 46.41 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

Fri, 09 Sep 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह सुजानपुर वासियों को 46.41 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। जिसमें 32.36 करोड़ के उद्घाटन और 13.65 करोड़ रुपये के शिलान्यास शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह तीनों बड़े नेता शुक्रवार पूर्वाहन साढ़े 11 बजे सुजानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के नींव पत्थर रखने और लोकार्पण के बाद वह यहां चौगान में प्रगतिशील हिमाचल के स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे।
विज्ञापन

विस क्षेत्र में जिन बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन होंगे, उनमें 12.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय सुजानपुर का लोकार्पण विशेष रूप से शामिल है। इस चार मंजिला भवन के बनने से एसडीएम और तहसीलदार समेत अन्य सरकारी कार्यालय एक छत के नीचे आएंगे। जिससे लोगों को अपने काम करवाने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं। इसके अलावा 11.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भलेठ पुल, ऊहल में 1.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विश्राम गृह, 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय सुजानपुर, 4.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बाक्कर एवं जियाणा खड्ड पुलों और 2.23 करोड़ रुपये की लागत से ख्याह भटेरा वाया ठलाकना सड़क पर पुंग खड्ड पर निर्मित पुल का लोकार्पण भी होगा। जबकि 3.45 करोड़ रुपये की लागत से लागत से निर्मित होने वाले आईटीआई उटपुर और 10.20 करोड़ रुपये की लागत से लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चबूतरा का भूमि पूजन होगा। विधानसभा चुनावों के नजदीक आते राजनीतिक गतिविधियां बढने लगी हैं। महाराजा संसार चंद की नगरी के ऐतिहासिक चौगान में प्रदेश के मुख्यमंत्री का मात्र तीसरा दौरा होगा। करीब 5 वर्ष के कार्यकाल में दो बार राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव के शिरकत के बाद तीसरी बार शुक्रवार को सुजानपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed