फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister Sukhwinder Singh will give another new gift to Sukhu Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन को देंगे एक और नई सौगात

Fri, 06 Oct 2023 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। नादौन विधानसभा क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की वर्षों पुरानी मांग को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शीघ्र पूरा करेंगे। नादौन में अग्निशमन केंद्र के लिए वर्ष 2013 में टीका महाल हर मंदिर मंडियाला में छह कनाल 11 मरले भूमि अलॉट हुई थी लेकिन कागजी कार्रवाई पूर्ण न होने से अग्निशमन केंद्र खोलने की कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ गई। वहीं, नादौन में अग्निशमन केंद्र न होने से आगजनी की घटना होने पर 40 किलोमीटर दूर हमीरपुर मुख्यालय से अग्निशमन वाहन एवं स्टाफ को इमरजेंसी में बुलाना पड़ता था।
विज्ञापन



40 किलोमीटर दूर से अग्निशमन वाहन के देरी से पहुंचने पर कई बार क्षेत्रवासियों का जान-माल का नुकसान भी हुआ है। अब नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके प्रयासों से ही अब उप अग्निशमन केंद्र की गत माह प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उसके बाद ही विभाग ने पूरी तैयारी करते हुए नादौन स्थित पुराने तहसील कार्यालय परिसर का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री कभी भी अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान नए अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन कर सकते हैं। कार्यालय के खुलने के साथ ही सरकार की ओर से स्टाफ के रूप में एक उप अग्निशमन अधिकारी, एक लीडर व आठ फायरमैन व चार ड्राइवर एवं पंप ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दो फायर फाइटिंग व्हीकल भी नए उप अग्निशमन केंद्र नादौन को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


नादौन के पुराने तहसील भवन का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया है। अस्थायी तौर पर इसी भवन से कार्यालय को चलाया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में नादौन के लोगों को तुरंत प्रभाव से सहायता प्रदान की जा सके। विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर दी गई है ताकि मुख्यमंत्री गृह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों को नया उप अग्निशमन केंद्र समर्पित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुशील कौंडल, कमांडेंट होम गार्ड हमीरपुर।

(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed