फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CHC Bijhri running in the old building of PHC

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी के पुराने भवन में चल रहा सीएचसी बिझड़ी

Sun, 16 Jun 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
पांच वर्ष बाद भी नहीं मिल पाया अपना भवन
विज्ञापन

तीन बार नए सीएचसी भवन निर्माण कार्य को लेकर हो चुका है सर्वे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में प्रतिदिन 200 के करीब है ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। तीन बार सर्वे होने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी को अपना भवन नहीं मिल पाया है। पांच वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी को अपग्रेड करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया था ताकि मरीजों को स्वास्थ्य उपचार करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े लेकिन धरातल पर हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दर्जे के अनुसार सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में चलाया जा रहा है। इससे मरीजों को उपचार करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 52 पंचायतों के लोग स्वास्थ्य जांच और उपचार करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन जगह की सुविधा न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में पवन कालिया, विजय कुमार शर्मा, मदन कुमार शर्मा, दौलत राम, अवतार सिंह, देवराज देहल, सतीश कुमार, करतार सिंह आदि ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य के लिए एक बार स्वास्थ्य विभाग शिमला और दो बार लोक निर्माण विभाग की टीम निरीक्षण कर चुकी है लेकिन अभी तक भवन निर्माण कार्य को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। चिकित्सकों को आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है। आवास की सुविधा न होने से चिकित्सक किराये के कमरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य को करवाने की मांग की है।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने कहा कि दो वर्ष पूर्व भवन निर्माण कार्य को लेकर सर्वे हो चुका है। अभी तक सर्वे की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के उपरांत ही भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed