फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Challan issued to six shopkeepers during Holi festival Sujanpur, fined five thousand

Hamirpur (Himachal) News: होली उत्सव सुजानपुर में छह दुकानदारों के काटे चालान, पांच हजार जुर्माना

Thu, 04 Apr 2024 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक का प्रयोग करने पर अधिकारियों के साथ नप सुजानपुर की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व मेले में स्वच्छता को लेकर नप सुजानपुर की टीम ने किया था निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली मेले में वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा और नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त टीम व पुलिस दल के साथ दुकानों का औचक निरीक्षण कर यहां खानपान तथा सफाई व्यवस्था को जांचा। निरीक्षण के दौरान छह दुकानदारों को नियमों की अवहेलना करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना डाला गया।

निरीक्षण टीम ने मेले में दुकानों में सफाई व्यवस्था को लेकर मैदान का निरीक्षण किया। इससे तीन दिन पूर्व नगर परिषद सुजानपुर की टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई और प्लास्टिक के लिफाफों और स्वच्छतापूर्वक खाना परोसने के लिए चेतावनी दी थी। ऐसे में कुछेक दुकानदार नियमों की अवहेलना कर रहे थे। इसके चलते निरीक्षण टीम ने वीरवार को दुकानों का निरीक्षण किया। इस बारे में नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि दुकानदारों को बाकायदा हिदायत दी गई थी कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्लास्टिक का उपयोग न करें। निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक का उपयोग करने वाले छह दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने मेले में दुकानदारों से सफाई व्यवस्था रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed