फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   chalan against polithin

पॉलीथिन पैकिंग में सब्जियां बेचने पर 5 कारोबारियों के चालान

Sun, 05 Jun 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में पॉलीथिन पैकिंग में सब्जियां रखने पर एसडीएम और खाद्य आपूर्ति विभाग ने पांच कारोबारियों के चालान किए हैं। सभी कारोबारियों को भविष्य में पॉलीथिन पैकिंग में सब्जियां न बेचने की हिदायत दी है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन कारोबारियों को दुकानों में रेट लिस्ट लगाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

रेट लिस्ट न होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग को संबंधित कारोबारियों का चालान करने के दिशा निर्देश दिए हैं। अमर उजाला में समाचार पॉलीथिन पैकिंग में बिक रही सब्जियां प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई अमल में लाई है। सब्जी मंडी हमीरपुर में अधिकतर कारोबारी पॉलीथिन पैकिंग में बाहरी राज्यों से सब्जियां ला रहे हैं। हालांकि प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद कारोबारी धड़ल्ले से पॉलीथिन पैकिंग में सब्जियां ला रहे हैं। इतना ही नहीं सब्जी मंडी से दुकानदारों को भी प्लास्टिक पैकिंग में सब्जियां बेच रहे हैं। वहीं, दुकानदार सब्जियां बेचने के बाद पॉलीथिन खुले में फेंक रहे हैं। समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके चलते शनिवार शाम एसडीएम कृतिका कुल्हरी ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सब्जी मंडी दोसड़का, हमीरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने तीन कारोबारियों और खाद्य आपूर्ति विभाग ने दो कारोबारियों के पॉलीथिन में सब्जियां बेचने पर चालान किए। सभी कारोबारियों को तीन तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही कारोबारियों को चेतावनी दी है कि दूसरी बार पकड़े जाने पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। इन दुकानों में पॉलीथिन पैकिंग में सब्जियां तो नहीं मिलीं, लेकिन रेट लिस्टें गायब पाई गईं। इसके चलते इन कारोबारियों को एसडीएम ने रेट लिस्टें लगाने की हिदायत दी है। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रताप सिंह और पुलिस जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
पॉलीथिन पैकिंग में सब्जियां बेचने पर कुल पांच कारोबारियों के चालान किए गए हैं। कारोबारियों को भविष्य में पॉलीथिन पैकिंग में सब्जियां न बेचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृतिका कुल्हरी, एसडीएम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed