{"_id":"6a8b491b3c174a6fc4010ec8","slug":"chakmoh-bihal-road-in-shambles-for-15-years-now-turned-into-a-stretch-of-potholes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-205793-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चकमोह-बिहाल सड़क 15 साल से बदहाल, अब गड्ढों में तब्दील हुआ रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चकमोह-बिहाल सड़क 15 साल से बदहाल, अब गड्ढों में तब्दील हुआ रास्ता
Mon, 24 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
-सोमदत्त शर्मा,प्रधान,चकमोह पंचायत।
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी चकमोह से बिहाल तक करीब दो किलोमीटर संपर्क सड़क की हालत नहीं सुधर पाई है। गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। गहरे गड्ढे, बिखरे पत्थर और जमा पानी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
बरसात में स्थिति और खराब हो गई है। वर्ष 2024 में बारिश के दौरान सड़क का एक हिस्सा बह गया था। इसके बाद सड़क की हालत लगातार बिगड़ती गई। करीब 15 वर्ष पहले इस संपर्क सड़क का निर्माण किया गया था, जिसके लिए बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की ओर से धनराशि उपलब्ध करवाई गई थी।
शुरुआत में सड़क बनने से चकमोह और बिहाल के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिली, लेकिन समय पर मरम्मत न होने से सड़क बदहाल होती चली गई। अब कई हिस्सों में वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर और जोखिम भरा हो जाता है। इसी सड़क के साथ जल शक्ति विभाग की 99 गांव उठाऊ पेयजल योजना भी स्थित है।
योजना से क्षेत्र के करीब 100 गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। योजना से जुड़े कर्मचारी और वाहन भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं, जिन्हें सड़क की खराब हालत के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क की बदहाली का मामला कई बार संबंधित विभागों के ध्यान में लाया जा चुका है, लेकिन अब तक अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
कोट्स
पंचायत की ओर से सड़क को लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है, ताकि सड़क की स्थिति में सुधार हो सके। -सोमदत्त शर्मा, प्रधान, चकमोह पंचायत
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। कई बार विभाग के ध्यान में मामला लाया गया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। -पवन जगोता, चकमोह निवासी
करीब 15 वर्ष पहले सड़क बनने से लोगों को काफी सुविधा मिली थी, लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क उखड़ गई है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा बना रहता है। -नवीन भारद्वाज, निवासी बिहाल चकमोह
सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगह वाहन चालकों को गड्ढों और पत्थरों से बचकर निकलना पड़ता है। बरसात में सड़क पर पानी जमा होने से परेशानी और बढ़ जाती है। -अभिषेक कपिलेश, बिहाल निवासी