{"_id":"661fda530352be87f90f9b0a","slug":"central-team-inspected-sarla-to-chakmoh-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125865-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय टीम ने किया सरला से चकमोह सड़क का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय टीम ने किया सरला से चकमोह सड़क का निरीक्षण
Thu, 18 Apr 2024 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करती टीम। संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत सरला से चकमोह बाया घगोट सड़क का विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन वर्ष पूर्व सड़क का विस्तारीकरण कार्य शुरू हुआ था। छह करोड़ रुपये की लागत से हुए विस्तारीकरण कार्य का बुधवार को केंद्र से आई टीम ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण टीम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क के किनारे नालियां, सफेद पट्टिका लगाने और निर्माण कार्य रह गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। तीन वर्ष पूर्व सड़क का विस्तारीकरण कार्य शुरू हुआ था। मगर धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध भी जताया था।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी विभाग ने सड़क के किनारे सफेद पट्टिकाएं और निकासी नालियों का निर्माण नहीं करवाया गया था। ऐसे में लोगों की मांग पर केंद्रीय टीम ने सड़क का निरीक्षण किया और विभाग को निर्माण कार्य पर बची हुई खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने कहा कि निर्माण में जो कमियां थी उनको दूर किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार परेशानी न हो।