{"_id":"573704fe4f1c1b496991a274","slug":"cbcs-to-be-discussed-on-may-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीसीएस पर सम्मेलन 20 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीसीएस पर सम्मेलन 20 को
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
Updated Sun, 15 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
राजकीय प्राइमरी पाठशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज भोरंज में 20 मई को रूसा के तहत च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) विषय पर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें कॉलेज के निकटवर्ती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और बारहवीं कक्षा के छात्र भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन का आयोजन प्रदेश रूसा समन्वयक के दिशा निर्देशानुसार बारहवीं कक्षाओं के छात्रों को च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की जानकारी देने के लिए किया जा रहा है। भोरंज कॉलेज के रूसा समन्वयक प्रो. प्रिंस ठाकुर ने बताया कि निकटवर्ती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन में कॉलेज में प्रवेश, अध्ययन के लिए उपयुक्त विषयों का चुनाव, परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन प्रणाली और परीक्षाओं के परिणामों पर चर्चा होगी। प्राचार्य प्रो. हेम सिंह परमार ने बताया कि बारहवीं पास कर आने वाले छात्रों को महाविद्यालय की शिक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश 16 मई से शुरू कर दिया है।