फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Campaign will run in government offices and schools to increase voting percentage

Hamirpur (Himachal) News: मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा अभियान

Fri, 15 Mar 2024 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम : भोरंज में 40 से अधिक जगहों पर 10 हजार लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। जिले में सबसे साक्षर विधानसभा क्षेत्र भोरंज में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए सरकारी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में वॉल सेल्फी और हस्ताक्षर अभियान चलेगा। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों के अलावा स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों और आम जनता को जोड़ा जाएगा। एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा के चुनाव में कुल 77,466 वोटर थे। इनमें से 24,033 पुरुष और 29,869 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसी तरह 2022 में हुए विधानसभा के चुनाव में कुल 8,11,779 में से 24,893 पुरुषों और 30,776 महिला मतदाताओं सहित 55,679 मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट किया है।

विधानसभा के चुनाव में पोलिंग बूथ राजकीय माध्यमिक पाठशाला भकेड़ा में सबसे कम 60 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पोलिंग बूथ जख्योल, जौह, खुथड़ी, जोल, धिरवीं, खतरवाड़, लगमन्वीं, जाहू व नगरोटा में भी 70 फीसदी से कम मतदान दर्ज किया गया है। इसलिए इस बार मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने में भोरंज विधानसभा क्षेत्र के हाई, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं व कॉलेजों में मतदाता साक्षरता अर्थात ईएलसी क्लबों के सदस्यों के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों से जागरूक किया गया है। इस अभियान के सफल बनाने के लिए महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों, बीएलओ व युवक मंडलों को भी जोड़ा गया है। लोकतंत्र की सफलता के लिए चुनावी प्रकिया उत्सव जैसी है। इसकी सफलता में ज्यादा से ज्यादा मतदान करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां स्वीप के तहत कार्यक्रम हुए हैं, वहां पर नए वोट बनाने का कार्य प्रमुखता से किया गया है। करीब 10 हजार लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed