फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Calcium and constipation medicine finished in Medical College Hamirpur

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैल्शियम और कब्ज की दवाई खत्म

Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की निशुल्क दवाई फार्मेसी में कैल्शियम की खुराक नहीं मिल रही है। अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध होने वाली इन दवाइयों के लिए लोगों को बाहरी मेडिकल स्टोरों में रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, अस्पताल की निशुल्क फार्मेसी में कब्ज की दवाई भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जिलाभर के अलावा साथ लगते जिलों के सीमावर्ती इलाकों से गर्भवती महिलाएं और हड्डी रोगी उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में गर्भवतियों को आयरन के साथ-साथ कैल्शियम की दवाई भी चिकित्सक लिखते हैं। वहीं, हड्डी रोगियों को भी सर्दियों में कैल्शियम की दवाई अधिक लिखी जाती है, लेकिन इन दोनों तरह के मरीजों को यह दवाई अस्पताल में नहीं मिल रही है। कैल्शियम का स्टॉक मेडिकल कॉलेज के स्टोर से खत्म हो गया है।
विज्ञापन

निशुल्क मिलने वाली इन खुराकों के लिए बाहरी मेडिकल स्टोरों में लोग रुपये खर्च करने को मजबूर हैं। उधर, कब्ज की दवाई के लिए भी लोगों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि, कब्ज के कम ही मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन हर दूसरी गर्भवती महिला और हड्डी रोगी को कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। लोगों में रमेश चंद, शुभम पठानिया, सुषमा देवी ने कैल्शियम उपलब्ध करवाने की मांग की है। एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि कुछ दवाइयों का स्टॉक खत्म हो जाता है। स्टॉक मंगवाया गया है, जल्द ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed