फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   businessman committed sucide

Hamirpur (Himachal) News: प्रताड़ना से तंग आकर कारोबारी ने कर ली आत्महत्या

Thu, 09 Mar 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पंचायत बगेहड़ा निवासी एक कारोबारी ने अपने कुछ करीबियों की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। व्यक्ति की पहचान बगेहड़ा निवासी विनोद कुमार आयु 45 वर्ष के रूप में हुई है। वह शादियों में टेंट, समियाना, भोजन, म्यूजिक सिस्टम स्थापित करने के अलावा इवेंट मैनेजर का काम करता था। उसके गाने रिलीज होते रहते थे। मृतक की पत्नी ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम बताए हैं। इन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि विनोद कुमार ने बुधवार दोपहर को अपने घर से कुछ दूरी पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया, लेकिन बुधवार देर शाम को मौत हो गई। सुजानपुर सिविल अस्पताल में तैनात खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ने कहा कि उपचार देने के बाद व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया था। वहीं विनोद की पत्नी विनीता ने पुलिस में शिकायत देते हुए कहा कि हमीरपुर के कुछ लोग अक्सर उसके पति को तंग किया करते थे और धमकियां देते थे। डरा धमकाकर जरूरी दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए थे। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की मांग के लिए एक शिकायत पत्र पुलिस को दिया और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed