{"_id":"62a38b92c8f0242f1813172d","slug":"bus-stand-built-hamirpur-hp-news-sml4117438154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू बस अड्डे को स्थानांतरित की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू बस अड्डे को स्थानांतरित की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाहू कस्बे में निजी भूमि पर चल रहे बस स्टैंड को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को एचआरटीसी प्रबंधन, पटवारी ने जाहू में 25 कनाल भूमि का निरीक्षण किया। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से एसडीएम भोरंज को जमीन एचआरटीसी के नाम हस्तांतरित करने के लिए पत्र लिखा गया है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर की ओर से जाहू में बस स्टैंड संचालित किया जा रहा है। जाहू बस स्टैंड का निर्माण वर्ष 2000 में लोगों की ओर से दान की गई जमीन पर किया गया था। मौजूदा समय में यह बस स्टैंड छोटा है। तीन जिलों का संगम स्थली होने के कारण बसों की संख्या अधिक है। इसकी वजह से बस स्टैंड में जाम की स्थिति बनी रहती है। यात्रियों, दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक कमलेश कुमारी की ओर से जाहू में भव्य बस स्टैंड बनाने की बात कही गई है। नए अड्डे के लिए चिह्नित स्थल पुराने बस स्टैंड से 300 मीटर की दूरी पर है।
वहीं एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय से जाहू में नया बस स्टैंड बनाने के लिए भूमि तलाशने के निर्देश मिले हैं। इस बारे में एसडीएम भोरंज को चिट्ठी लिखी गई है, ताकि राजस्व विभाग से जमीन उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा ने बताया कि जाहू बस अड्डे को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए जमीन लेने के लिए अभी तक पत्र नहीं मिला है।