{"_id":"68f7691b687aa849250c4b40","slug":"bus-service-on-sharni-pini-road-has-been-suspended-for-two-months-hamirpur-hp-news-c-89-1-ssml1012-159733-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शारनी-पीणी सड़क पर दो माह से बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शारनी-पीणी सड़क पर दो माह से बस सेवा बंद
Wed, 22 Oct 2025 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 22 Oct 2025 04:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क की खस्ताहाल के कारण लोग हो रहे परेशान, टैक्सियों में सफर करने को मजबूर
इस सड़क से जुड़े हैं दो पंचायतों के 10 से अधिक गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी की शारनी-पीणी सड़क पर दो माह से बस सेवा बंद है। अगस्त माह में हुई भारी बारिश से शारनी-पीणी सड़क बेहद खस्ताहाल हो गई है। कई जगहों पर सड़क इतनी खराब है कि बस चलाने योग्य नहीं है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। शारनी-पीणी सड़क से दो पंचायतों के 10 से अधिक गांवों को सुविधा मिलती है।
बारिश के दौरान सड़क में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। इसके बाद सड़क को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है, लेकिन बस सेवा बंद है। छन्नखोड़ पुल से लेकर आधा किलोमीटर तक सड़क काफी खराब है। ग्रामीण दिनेश, देव कुमार और वीर सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़क को दुरुस्त करने के लिए प्रयास करे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए एचआरटीसी की एकमात्र बस चलती है। निजी ऑपरेटरों की बस सेवाएं भी इस रूट पर अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। लोगों को जब अपने घरों को लौटना होता है तो उन्हें भुंतर से टैक्सियों में जाना पड़ता है। एचआरटीसी की बस सेवा शुरू करने के लिए निगम को हरी झंडी मिलने के इंतजार में है। उपायुक्त तोरूल एस रवीश का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को बहाल करने के लिए कहा गया है।