फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brother who came to drop sister to Amb railway station dies after falling from moving train

Hamirpur (Himachal) News: बहन को अंब रेलवे स्टेशन छोड़ने आए भाई की चलती ट्रेन से गिरने पर मौत

Sun, 16 Jun 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में सामान रखकर उतरते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

ट्रेन चलने पर जल्दबाजी में उतरते समय फिसला पांव, नीचे जा गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब/नादौन। अंब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। वह अपनी बहन को ट्रेन में चढ़ाने आया था कि हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान सन्नी पुत्र सुरजीत कुमार निवासी गारनी डाकखाना कलूर नादौन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ है। युवक अपनी बहन और भांजी को दौलतपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ाने के लिए आया था। युवक ट्रेन में सामान रखवाकर उतर ही रहा था कि ट्रेन चल पड़ी। उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसका पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप में आ गया और वह धड़ तक ट्रेन की जद में आ गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंब के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। इस हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीण शोक में डूब गए। सन्नी जल शक्ति विभाग में कार्यरत था तथा आसपास होने वाली खेल गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेता था। वह अपने पीछे दो वर्षीय मासूम बच्ची, पत्नी, माता-पिता तथा एक छोटे भाई को छोड़ गया है। इस बारे में थाना प्रभारी बाबू राम ने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed