{"_id":"651c679f0caa282e7503cca6","slug":"block-hamirpur-nadaun-and-bhoranj-got-bdo-in-cms-home-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10118-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीएम के गृह जिले में ब्लॉक हमीरपुर, नादौन और भोरंज को मिले बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीएम के गृह जिले में ब्लॉक हमीरपुर, नादौन और भोरंज को मिले बीडीओ
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में खाली चल रहे खंड विकास अधिकारियों के पदों पर नई नियुक्तियों के आदेश जारी हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सात अधिकारियों के तबादला और नियुक्तियों के आदेश जारी किए। इन आदेशों के तहत हमीरपुर जिले के भोरंज, नादौन और हमीरपुर ब्लॉक में खंड विकास अधिकारियों के खाली पदों पर अधिकारियों के तबादले भी हुए हैं।
अमर उजाला ने 29 सितंबर 2023 के अंक में हमीरपुर जिले के तीन ब्लॉकों में बीडीओ के पद खाली होने से ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण अब हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रियातु मंडल ने मंगलवार को तीनों खाली पदों पर तीन नए अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। तबादला आदेशों के तहत अब निशांत शर्मा को नादौन ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी नियुक्ति किया गया है। हिमांशी को हमीरपुर ब्लॉक, जबकि कुलवंत सिंह को खंड विकास अधिकारी भोरंज के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। वर्तमान में निशांत शर्मा शिमला के टुटू में, कुलवंत सिंह बीडीओ बिलासपुर और हिमांशु ऊना जिला के गगरेट में बीडीओ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। अब यह तीनों अधिकारी तबादला आदेश के बाद नए ब्लॉकों में सेवाएं देंगे। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में बीडीओ के पद पिछले दो माह से खाली चल रहे थे। इस कारण ग्राम पंचायतों में मनरेगा समेत अन्य विकास कार्य प्रभावित हुए। आजकल जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ की हड़ताल के कारण पंचायतों के सचिव और कनिष्ठ अभियंता भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में लोगों को विकास कार्यों के लिए काफी परेशानी पेश आ रही है लेकिन नादौन, भोरंज और हमीरपुर तीनों ब्लॉकों में बीडीओ के खाली पदों पर नियुक्तियों के आदेश जारी होने से अब आगामी समय में विकास कार्य पूर्व की भांति रफ्तार पकड़ेंगे।
(समाचार: प्रवीण कुमार)
-- -