फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP will make 250 members at every booth of Badsar

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा बड़सर के हर बूथ पर बनाएगी 250 सदस्य

Sat, 31 Aug 2024 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
सदस्यता अभियान 2024 को लेकर बड़सर में हुई कार्यशाला
विज्ञापन

आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने शुुरू किया है विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। शनिवार को अभियान के संबंध में बड़सर में कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने की। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा को मजबूती मिलेगी और नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी की विचारधारा का प्रसार होगा।

सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा ने बड़सर मंडल के प्रत्येक बूथ पर 250 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रूप से काम करना चाहिए और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करना चाहिए। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की। साथ ही आगामी चुनाव में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित और प्रेरित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री संजीव शर्मा, मुकेश कुमार और मंडल उपाध्यक्ष संजय बन्याल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed